मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर इंटरनेशनल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बेटे और शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्पर्धा में वर्ल्ड रिकार्ड से अधिक स्कोर कर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐश्वर्य को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि आगामी खेलों में भी खिलाड़ियों द्वारा ऐसे ही प्रदर्शन होंगे और प्रदेश का गर्व बढ़ेगा।

More Stories
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण