मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मानस भवन भोपाल में सुबह 10 बजे समरसता सम्मेलन में शामिल होंगे। महर्षि वाल्मीकि जयंती प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं पीठाधीश्वर श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम उज्जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस समरसता सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये समाज में एकता और समन्वय को प्रोत्साहित किया जाना है।
सम्मेलन में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, लोकसभा सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विष्णु खत्री, श्री भगवानदास सबनानी एवं भोपाल मेयर श्रीमती मालती राय और भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि