प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात उज्जैन के बुधवारिया चौराहे पर माता के पंडाल पहुंचकर माता का पूजन किया और नगरकोट माता मंदिर में माता की आरती कर पूजन किया। आरती पूजन की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने नगर कोट माता मंदिर में पूजन करने के बाद मंदिर के बाहर दुकान से सिंघाड़े खरीदे और महिला दुकानदार से चर्चा कर उनके परिवार और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांडियाखेड़ी में अलख उज्जैनी संस्था के गरबा उत्सव में भी शामिल हुये।

More Stories
विधिसम्मत ढंग से विदेश से वाग्देवी की प्रतिमा लाने की होगी पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में मध्यप्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव