आयातित तुअर पर मंडी शुल्क में छूट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव के दौरान तुअर दाल संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर राज्य सरकार द्वारा आयातित तुअर पर मंडी शुल्क में छूट प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कदम दाल उद्योग को संकट से उबारते हुए नए जीवन का संचार करेगा और उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधियों ने आभार स्वरूप धन्यवाद पत्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सदैव जनता और किसानों के हित में कार्य कर रही है। उद्योगों के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी राज्य सरकार उद्योग और व्यापार जगत की बेहतरी तथा किसानों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी।
इस अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि