मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में विश्व भर के लोग व्यापारिक अवसरों और भारतीय उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। दुबई-स्पेन यात्रा मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर एक आकर्षक 
निवेश और पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी दुबई और स्पेन यात्रा के अंतिम चरण में राज्य की प्रगति और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे व्यापक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश से जुड़े भारतीय समुदाय के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए नए अवसरों की खोज करना था जिससे रोजगार सृजित हो सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस यात्रा के दौरान हमने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों और भारतीय रेस्टोरेंट्स का भ्रमण भी किया। इस दौरान यह देखने को मिला कि बदलते वैश्विक परिदृश्य मेंप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के नागरिकों ने विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि