दीपावली से बहनों को प्रतिमाह मिलेंगे 1500 रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए कहा है कि आगामी दीपावली से लाड़ली बहना योजना के तहत हितग्राही बहनों को 1500 रूपये प्रति माह की राशि नियमित दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अगले महीने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रति माह तक की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों को सशक्त बनाने के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय में विश्व सिकल दिवस पर बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करने के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि