पूर्व राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से भी हुई भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज अहीर की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं।
विवाह समारोह में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट एवं चर्चा की। विवाह समारोह में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी शामिल हुईं।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि