मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से सौजन्य मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और नए निवेश की संभावनाओं को तराशने पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री को मध्यप्रदेश में उपलब्ध व्यापक निवेश अवसरों, मजबूत अधोसंरचना और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में नए औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के औद्योगिक विस्तार, निर्यात प्रोत्साहन और राज्य की आर्थिक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा एवं समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में उद्योगों और निवेशकों के लिए अत्यधिक अनुकूल एवं समृद्ध वातावरण तैयार किया जा रहा है।

More Stories
भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी
भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि